ग्रामीणों ने बताया कि गुरुवार की सुबह अचानक सिलावडीह गांव के पास एक साथ सात कौओं को मरा हुआ पाया गया. इसके अलावा, आस-पास के इलाके में भी कुछ कौवे मृत मिलने के बाद स्थानीय निवासी परेशान हो उठे. लोग किसी बड़े बीमारी की दस्तक से घबरा गये हैं. उन्होंने इसकी सूचना पशुपालन विभाग के पदाधिकारियों को दी है