AFSPA will be Removed Across Nagaland: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है कि विवादास्पद सशस्त्र बल (विशेष शक्तियां) अधिनियम (Armed Forces (Special Powers) Act-AFSPA) अगले तीन-चार साल में पूरे नागालैंड से हटा लिया जाएगा. अमित शाह ने नागालैंड के पूर्वोत्तर हिस्से के तुएनसांग शहर में एक चुनावी रैली में कहा कि नागा शांति वार्ता चल रही है और पीएम नरेंद्र मोदी की पहल से इलाके में हमेशा के लिए शांति बहाल हो जाएगी.