India Per Capita Income: मौजूदा कीमतों पर प्रति व्यक्ति वार्षिक आय (शुद्ध राष्ट्रीय आय) वित्त वर्ष 2022-23 में 1,72,000 रुपये रहने का अनुमान है जो वर्ष 2014-15 के 86,647 रुपये से करीब 99 फीसदी अधिक है. वहीं, वास्तविक मूल्य (स्थिर दाम) पर देश की प्रति व्यक्ति आय इस दौरान करीब 35 फीसदी बढ़ी है. वर्ष 2014-15 में यह 72,805 रुपये थी जो वर्ष 2022-23 में बढ़कर 98,118 रुपये रहने का अनुमान है.