लक्जमबर्ग सार्वजनिक परिवहन मुफ्त बनाने वाला दुनिया का पहला देश बना है. यूरोप का ये सबसे छोटे मगर अमीर देश ने लोगों को ट्रैफिक से निजात दिलाने और पर्यावरण को बचाने के लिए ऐसा कदम उठाया. साल 2020 में लक्जमबर्ग ने यह नियम लाया था. आज 3 साल बाद भी ये फ्री सर्विस जारी है और लोगों ने सरकार के इस कार्य की तारीफ कर रहे हैं. अब तो लोग फ्री ट्रान्सपोर्टेशन को अपना मौलिक अधिकार मानने लगे हैं. साल 2020 में लक्जमबर्ग में प्रति 1000 लोगों पर 696 कार थे, परिणामस्वरूप देश को खराब यातायात और उच्च स्तर के जलवायु-ताप उत्सर्जन का सामना करना पड़ता था. लेकिन अब 3 साल बाद देश को दोनों ट्रैफिक और प्रदुषण से रहत मिली है. (सभी फोटो विकिपीडिया और ब्लूमबर्ग से लिए गए हैं)