दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में आए एक 61 साल के बुजुर्ग ने दवा की गोली समझकर एल्युमिनियम की नुकीली गोली को निगल लिया था. यह गोली मरीज की भोजन नली में फंस गई थी. जिसे अस्पताल के डॉक्टरों ने बिना सर्जरी के एंडोस्कोपी से निकालने में कामयाबी हासिल की.