4078145881738806504
14271021545470334915

छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में मौसम एक बार फिर से बदल चुका है। जिले का अधिकतम तापमान 27 डिग्री हो चुका है जबकि न्यूनतम तापमान 17 डिग्री है। कुछ दिन पूर्व की तुलना में तापमान तीन से चार डिग्री बढ़ चुका है। हालांकि मौसम साफ होते ही फिर से ठंडकता बढ़ सकती है। आसमान में हल्के बादल छाए हुए हैं।

 इधर मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है कि अगले पांच दिनों तक शहर के न्यूनतम तापमान थोड़ा बदलाव हो सकता है, जबकि अधिकतम तापमान में कोई परिवर्तन नहीं होगा। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के चलते फिर से ठंडकता गायब हो चुकी है। दिन में तो मानो ठंड ही नहीं लगती, कहीं-कहीं गर्मी का एहसास होता है।
जबकि शाम के बाद व सुबह-सुबह हल्की ठंड रहती है। हालांकि बादल छटने के बाद कवर्धा सहित आसपास के क्षेत्रों में एक बार फि र ठंड बढ़ने की उमीद है। क्योंकि इस वर्ष दिसंबर का अंतिम सप्ताह चल रहा है लेकिन अनुमान अनुसार ठंड ही नहीं पड़ी।

सेहत पर असर

दूसरी ओर मौसम में हो रहे बदलाव का असर लोगों के स्वास्थ्य पर दिखने लगा है। मौसमी बीमारी से पीड़ित मरीजों की संया में बढ़ोतरी हो रही है। सर्दी, खांसी लोगों को परेशान कर रहा है। बुखार भी लग रहा है। इसके इलाज को लेकर मरीज डॉक्टरों के पास जा रहे हैं। उनसे जरूरी दवाईयां व सलाह ले रहे हैं। इसका असर बच्चों के स्वास्थ्य पर ज्यादा पड़ रहा है। बच्चों को सर्दी और खांसी अधिक परेशान कर रहा है।

तापमान में उतार चढ़ाव

कवर्धा के तापमान में अभी लगातार उतार चढ़ाव चल रहा है। वेबसाइड के अनुसार गुरुवार 26 दिसंबर को कवर्धा में अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान 17 रहा। वहीं शुक्रवार को अधिकतम तामपान में दो और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी होगी। अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री हो सकती है। अनुमान है कि शनिवार से तापमान में गिरावट आएगी।

शनिवार 28 दिसंबर को अनुमानित अधिकतम तापमान तो 27 ही रहेगी लेकिन न्यूनतम तापमान में दो डिग्री तक गिरावट आएगी। न्यूनतम तापमान 15 डिग्री हो सकती है। वहीं रविवार को इसमें फिर से गिरावट होकर 13 डिग्री हो जाने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 27 डिग्री पर ही बना सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *