4078145881738806504
14271021545470334915

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमित बघेल को पुनः बनाया गया है। वहीं प्रांत मंत्री के रूप में यज्ञदत्त वर्मा को चुना गया है। यह घोषणा शनिवार को की गई।

जानकारी के मुताबिक़ अगले साल 3 जनवरी को अभाविप का अधिवेशन राजनांदगांव जिले में आहूत होगा। इसी अधिवेशन में नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण भी होगा।

क्या है एबीवीपी संगठन?

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) एक राष्ट्रवादी छात्र संगठन है। इसकी स्थापना 9 जुलाई, 1949 को संघ कार्यकर्ता बलराज मधोक ने की थी। मुंबई के प्रोफ़ेसर यशवंतराव केलकर इसके मुख्य कार्यवाहक बने। इसका नारा है, ‘ज्ञान, शील, एकता’ और ‘छात्र शक्ति- राष्ट्रशक्ति’ है।

ABVP: एक परिचय

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) का मानना है कि “आज का छात्र ही आने वाले कल का नागरिक है।” यह संगठन छात्रों और राष्ट्र के हित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता से उठाने के लिए प्रतिबद्ध रहा है।

आंदोलन

ABVP संगठन ने बांग्लादेशी घुसपैठ के खिलाफ आवाज उठाई और धारा 370 को हटाने के लिए व्यापक स्तर पर आंदोलन चलाए।

शिक्षा और छात्र सहयोग

ABVP छात्रों के लिए “स्वामी विवेकानंद निःशुल्क शिक्षा शिविर” का आयोजन किया है। यह पहल छात्रों को शिक्षा के माध्यम से सशक्त करने के उद्देश्य से की गई है। इसके अलावा, हर साल विभिन्न राज्यों के छात्रों के बीच सांस्कृतिक और शैक्षिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के लिए “इंटर-स्टेट स्टूडेंट एक्सचेंज” कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *