उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा आज बालोद जिले का दौरा करेंगे, जहां वे जिला भाजपा संगठन और जिला प्रशासन के साथ बैठक करेंगे. इस दौरान विजय शर्मा लोकार्पण कार्यक्रम में भी शामिल होंगे, जिसे लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह देखने को मिल रहा है. यह दौरा राज्य सरकार के विभिन्न योजनाओं के कार्यान्वयन को लेकर महत्वपूर्ण साबित हो सकता है.