4078145881738806504
14271021545470334915

भारत की महिला टीम और वेस्टइंडीज की महिला टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। टी20 सीरीज में 2-1 से मिली जीत के बाद भारतीय महिला टीम ने वनडे सीरीज की भी शुरुआत काफी शानदार अंदाज में की है। टीम इंडिया ने वनडे सीरीज के पहले मुकाबले को अपने नाम किया है।

मैच को टीम इंडिया ने 211 रनों से जीता है। वनडे क्रिकेट में यह भारतीय टीम की दूसरी सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ 207 रनों से मैच जीता था। वहीं वनडे क्रिकेट में टीम इंडिया की सबसे बड़ी जीत आयरलैंड के खिलाफ है। उस मैच को भारतीय महिला टीम ने 249 रनों से जीता था।भारत और वेस्टइंडीज की महिला टीम के बीच खेले गए इस मुकाबले के बारे में बात करें तो, इस मैच में वेस्टइंडीज की महिला टीम की कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज करने का फैसला लिया था। भारतीय महिला टीम ने उनके इस फैसले को गलत साबित किया और उन्होंने 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 314 रन बना डालें। इस दौरान टीम इंडिया की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने 91 रनों की शानदार पारी खेली। उनकी इस पारी के कारण टीम इंडिया ने यह विशाल स्कोर बनाया।

वेस्टइंडीज की टीम को इस मुकाबले में जीत के लिए 315 रनों का टारगेट दिया गया था। जिसे चेज करते हुए उनकी टीम 26.2 ओवर में 103 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। इस दौरान वेस्टइंडीज का कोई भी खिलाड़ी 25 रन के स्कोर को भी पार नहीं कर सका। भारतीय गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया। रेणुका सिंह ने इस मुकाबले में शानदार गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर में सिर्फ 29 रन दिए और 5 विकेट झटके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *