Jaisalmer Weather News: राजस्थान के कई जिलों में पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश और ओलावृष्टि हुई है. बेमौसम बरसात से खेतों में खड़ी फसलों को व्यापक पैमाने पर नुकसान पहुंचा है. गहलोत सरकार ने फसलों को हुए नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए हैं, ताकि किसानों को उचित समय पर उचित मुआवजा दिया जा सके.