जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी तीर्थ की तलहटी में बसे सलाल गांव में मौजूद लिथियम भंडार उच्च गुणवत्ता का है. जम्मू-कश्मीर के खनन सचिव अमित शर्मा ने बताया कि लिथियम दुर्लभ संसाधनों की श्रेणी में आता है और पहले यह भारत में नहीं मिलता था, जिसकी वजह से हम इसके शत-प्रतिशत आयात पर निर्भर थे.