4078145881738806504
14271021545470334915

रायपुर। आज छत्तीसगढ़ स्टेट वॉलीबॉल एसोसिएशन की वार्षिक कार्यकारिणी का गठन किया गया। आज के उक्त चुनाव में संजय सिंह अध्यक्ष भारतीय कुस्ती महासंघ के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ ओलम्पिक संघ के पर्यवेक्षक प्रशांत रघुवंशी तथा खेल एव युवा कल्याण विभाग के पर्यवेक्षक प्रवेश जोशी की उपस्थित में सम्पन्न हुआ। उक्त कार्यकारणी वर्ष 2024-25 से 28-29 तक चार वर्षों हेतु निर्विरोध सर्वसम्मति से चुनी गई है। बैठक ट्रीटोंन होटल में 12:00 बजे से रखा गया था।

अध्यक्ष महेश गागड़ा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतेन्द्र पांडेय, मो अकरम ख़ान, उपाध्यक्ष रूबी गरचा, अजय गोयल, दिवेश निषाद, विजय चन्द्रवंशी निर्मल सिंह, रेखा पदम सचिव, हेम प्रकाश नायक एसोसियेट सचिव श्री हरमेश चावड़ा श्री दिनेश सिंह, कोषाध्यक्ष सुशील गर्ग, सयुक्त सचिव नितिन पांडेय, ममता गुप्ता, दीपक प्रधान , सुभाष कादर, कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वॉलीबाल से जुड़े 33 जिलो के कोच और पदाधिकारी शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *