छत्तीसगढ़ में मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में मौसम का दोहरा रूप देखने को मिल रहा है। प्रदेश के कई जेलों में भीषण गर्मी पड़ रही है, तो कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है।
छत्तीसगढ़ में मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में मौसम का दोहरा रूप देखने को मिल रहा है। प्रदेश के कई जेलों में भीषण गर्मी पड़ रही है, तो कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। आज रविवार को सुबह तेज धूप पड़ सकती है। वहीं शाम होते ही मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है और एक-दो जगहों पर हल्की मध्यम बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों में मेघ-गर्जन साथ बिजली गिरने की गतिविधि जारी रहने की संभावना है। इसके साथ ही प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं दक्षिण छत्तीसगढ़ में बारिश की स्थिति बनी हुई है और इसके साथ ही आज भी प्रदेश के कई स्थानों में बारिश की संभावना जताई गई है।