4078145881738806504
14271021545470334915
ब्रेकिंग न्यूज़
Raipur Suitcase Murder Case में नया मोड़:सुलझी लाल सूटकेस की गुत्थी.. इस कारण आरोपियों ने की अधेड़ की हत्या, पूछताछ जारी UP Samuhik Vivah Yojna Rule: सरकार ने सामूहिक विवाह योजना में लागू किए नए नियम, वर-वधू की बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य Gold Price Today: सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, चांदी भी 1000 रुपए किलो सस्ती, अपने शहर में गोल्ड के रेट जानें Breaking News: शुभांशु शुक्ला Axiom-4 मिशन के लिए आज होंगे रवाना, रूस का दावा- 40 से ज्यादा यूक्रेनी ड्रोन गिराए Sonam Raghuvanshi Laptop Mystery: सोनम के Laptop में Digital सबूत होने की आशंका, Contractor ने ही बिना खोले फेंका था MP Sharaabi Madam: स्कूल में शराबी मैडम का हंगामा, नशे में स्टाफ से बहसबाजी का वीडियो वायरल, विभाग ने किया सस्पेंड

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों के लिए आचार संहिता लागू कर दी गई है। नगरीय निकाय चुनाव एक चरण में होंगे। जबकि त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव 3 चरण में आयोजित होंगे। नगरीय निकाय चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया 22 जनवरी शुरू होगी। पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए नॉमिनेशन प्रोसेस 27 जनवरी से शुरू होगी। बोर्ड एग्जाम से पहले राज्य में नगरीय निकाय चुनाव हो जाएंगे।
पंचायत चुनाव में 78 लाख 20 हजार 202 पुरुष, 79 लाख 92 हजार 184 महिला मतदाता वोटिंग करेंगी।

राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने बताया कि नगरीय निकाय चुनावों के लिए एक ही चरण में 11 फरवरी को मतदान होगा। 15 फरवरी को रिजल्ट घोषित किया जाएगा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव तीन चरणों होंगे। पंचायत चुनाव के लिए 17 फरवरी को पहले फेज, 20 फरवरी को दूसरे फेज, 23 फरवरी तीसरे फेज के लिए वोटिंग होगी। वहीं, मुख्यालय स्तर पर 18 फरवरी, 21 फरवरी और 24 फरवरी को रिजल्ट घोषित किया जाएगा।

नगरीय निकाय चुनावों के लिए नामांकन प्रक्रिया 22 जनवरी से 28 जनवरी तक चलेगी। नाम वासपी 31 जनवरी तक होंगे। वोटिंग 11 फरवरी को होगी। रिजल्ट 15 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। वहीं, पंचायत चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 27 जनवरी से शुरू होगी। नाम वापसी की तारीख 6 फरवरी होगी। पंचायत चुनाव के लिए तीन चरणों में वोटिंग होगी। रिजल्ट भी तीन चरणों में घोषित किया जाएगा।

राज्य की 10 नगर पालिक निगम, 49 नगर पालिका, 114 नगर पंचायतों में चुनाव आयोजित होंगे। दुर्ग और सुकमा नगरीय निकायों के 5 वार्डों में उपचुनाव भी होंगे। नगर पालिकाओं में 22 लाख 525 पुरुष और 22 लाख 73 हजार 232 महिला वोटर हैं। नगर पालिकाओं के लिए कुल मतदान केंद्र 5970, जिनमें से 1531 संवेदनशील और 132 अति संवेदनशील हैं।

राज्य के 10 नगर निगम में चुनाव होंगे। अंबिकापुर, कोरबा, चिरमिरी, जगदलपुर, दुर्ग, धमतरी, बिलासपुर, राजनांदगांव, रायगढ़ और रायपुर नगर निगम में मतदान होंगे। 49 नगर पालिका, 114 नगर पंचायत में चुनाव होंगे। जिला पंचायत सदस्यों के 433 पद पर चुनाव होना है। जनपद पंचायत में 2973 पदों पर चुनाव होगा। ग्राम पंचायत में सरपंच पद के लिए 11672, वार्ड पंच के लिए 1 लाख 60 हजार 180 पदों पर वोटिंग होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *