छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने सब इंस्पेक्टर, सूबेदार और प्लाटून कमांडर के 341 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख को 25 दिसंबर 2024 तक बढ़ा दिया गया है। योग्य उम्मीदवार psc.cg.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 21 नवंबर 2024 तय की गई थी। इसके अलावा बोर्ड ने आवेदन फॉर्म में सुधार/करेक्शन करने की समय सीमा भी बढ़ा दी है।
उम्मीदवार 26 से 27 दिसंबर 2024 तक अपने एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार/करेक्शन कर सकते हैं। उम्मीदवार 28 से 29 दिसंबर 2024 के बीच फीस जमा करने के बाद एप्लीकेशन फीस में करेक्शन कर सकते हैं।
ऑफिशियल नोटिफिकेशन में कहा गया है कि ‘आवेदन फॉर्म में सुधार/करेक्शन 26 दिसंबर 2024 को दोपहर 12 बजे से 27 दिसंबर 2024 को रात 11:59 बजे तक किया जा सकेगा। 28 दिसंबर 2024 को दोपहर 12 बजे से 29 दिसंबर, 2024 को रात 11:59 बजे तक फीस जमा कर के सुधार कर सकेंगे।’
आयु सीमा-
आयु सीमा – 21 वर्ष से 28 वर्ष। आयु की गणना 1 जनवरी 2024 से होगी। इस बार 5 वर्ष आयु सीमा में छूट के प्रावधान को शामिल किया गया है। ओवरएज हो चुके अभ्यर्थियों को इसका लाभ मिलेगा। इससे पहले वर्ष 2021 में सूबेदार और सब इंस्पेक्टर के 975 पदों पर भर्ती निकाली गई थी। इसके अलावा ओबीसी, एससी व एसटी वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट मिलेगी।
योग्यता-
सूबेदार, सब इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर विशेष शाखा व प्लाटून कमांडर – किसी भी विषय से ग्रेजुएशन।
सब इंस्पेक्टर फिंगर प्रिंट व सब इंस्पेक्टर प्रश्नाधीन दस्तावेज – मैथ्स, फिजिक्स, केमिस्ट्री के साथ ग्रेजुएशन।
सब इंस्पेक्टर कंप्यूटर व सब इंस्पेक्टर सायबर क्राइम – बीसीए या बीएससी कंप्यूटर या समकक्ष।
कद काठी-
पुरुषों के लिए लंबाई 168 सेमी और महिलाओं के लिए 153 सेमी मांगी गई है। सीना बिना फुलाए 81 सेमी और फुलाकर 86 सेमी मांगा गया है। महिलाओं के लिए सीना संबंधी शर्तें नहीं हैं।
चयन प्रक्रिया –
शारीरिक माप का मान, प्रारंभिक परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा, मुख्य परीक्षा, इंटरव्यू।
फिजिकल टेस्ट में लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, 100 मीटर दौड़ व 1500 मीटर दौड़ होंगे।