Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में कई ऐसे प्लेस हैं जहां पर दूर- दराज से सैलानी घूमने टहलने के लिए आते हैं, यहां पर कई पर्यटन स्थल हैं, ऐसे में छत्तीसगढ़ के पर्यटन को एक बार फिर बढ़ावा मिला है. बता दें कि मधेश्वर पहाड़ की शिवलिंग को लार्जेस्ट नेचुरल शिवलिंग के रूप में गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया है. इसके बाद सीएम विष्णु देव साय ने शुभकामनाएं दी है, मधेश्वर पहाड़ की शिवलिंग को स्वदेश दर्शन योजना में भी शामिल किया गया है.
इसे लेकर के छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने ट्वीट करते हुए लिखा कि बधाई छत्तीसगढ़! जशपुर जिले के प्रसिद्ध मधेश्वर पहाड़ को विश्व की सबसे बड़ी शिवलिंग की प्राकृतिक प्रतिकृति होने का गौरव प्राप्त हुआ है, इस ऐतिहासिक उपलब्धि को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में ‘लार्जेस्ट नेचुरल फैक्सिमिली ऑफ शिवलिंग’ के रूप में दर्ज किया गया है. आज मंत्रालय भवन स्थित कार्यालय में गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के प्रतिनिधियों ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि का प्रमाण पत्र सौंपा. यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को वैश्विक मंच पर नई पहचान प्रदान करेगी.