4078145881738806504
14271021545470334915

खेल ​दुनिया से एक बड़ी खबर सामने आई है कि छत्तीसगढ़ के क्रिकेटर शशांक सिंह को BCCI के बेस्ट ऑल राउंडर प्लेयर ऑफ द ईयर बनाया गया है, शशांक सिंह का BCCI के घरेलू समिति ओवरो के मैचों में शानदार प्रदर्शन रहा है।जिसके चलते उन्हें बेस्ट ऑल राउंडर प्लेयर ऑफ द ईयर चुना गया है।

बता दें कि शशांक सिंह को लाला अमरनाथ अवार्ड फॉर द बेस्ट ऑलराउंडर इन डोमेस्टिक लिमिटेड ओवर्स पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। दरअसल, शशांक सिंह छत्तीसगढ़ के प्लेयर हैं, जिन्होंने डोमेस्टिक क्रिकेट में काफी रन बनाए हैं।
 छत्तीसगढ़ के दो युवा क्रिकेटर शशांक सिंह और अजय मंडल IPL 2025 में खेलते नजर आएंगे। खास बात यह है कि शशांक सिंह को पंजाब किंग्स ने 5.50 करोड़ रुपये में रिटेन किया है, जो कि महेंद्र सिंह धोनी से भी अधिक कीमत है। इस ऑक्शन में धोनी की कीमत 5 करोड़ रुपए रही थी।
शशांक सिंह इससे पहले पंजाब किंग्स के लिए आईपीएल खेल चुके हैं और अब उन्हें एक और मौका मिला है। शशांक का पिछला सीजन शानदार था, जिसमें उन्होंने अपनी तेज पारी से सबको चौंका दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *