Bihar News:क्या बिहार की राजनीति में फिर बड़ा बदलाव होने वाला है? ये सवाल इसलिए क्योंकि भाजपा की ऐसी पार्टियों और नेताओं से नजदीकी बढ़ती दिख रही है जो कभी सहयोगी रहे हैं, लेकिन फिलहाल एनडीए में नहीं हैं. चिराग पासवान पहले से करीब हैं. उपेंद्र कुशवाहा के जदयू से अलग होने के बाद भाजपा नेताओं ने मेलजोल बढ़ा दिया है. इस बीच केंद्र सरकार ने मुकेश सहनी को वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा दी है. राजनीति के जानकार इसे बिहार में एनडीए की संभावित राजनीति से जोड़कर देख रहे हैं. इसमें कई और बड़े नेताओं और पार्टियों के जुड़ने की संभावनाएं हैं.