4078145881738806504
14271021545470334915

मंडराते हाथियों के झुंड की परवाह किए बगैर ग्रामीणों ने खेत में पानी से भरे गड्ढे में फंसे हाथी के शावक को बचाकर मानवता की मिसाल पेश की हैं। दरअसल रायगढ़ जिले के लैलूंगा रेंज मे विचरण कर रहे 41 हाथियों का दल बीती रात रायगढ़ वन मंडल के दानोट पहुंच गया था। हाथियों के दल का एक शावक नहाते समय चिल्कागुडा में एक खेत में बने गड्ढे में फंस गया। शावक बार-बार गड्ढे से बाहर निकलने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पार की ऊंचाई ज्यादा होने की वजह से वह निकल नहीं पा रहा था। इस बात की जानकारी जैसे ही सुबह जैसे ही ग्रामीणों को हुई उन्होंने तत्काल बिना वन विभाग की मदद से मोर्चा संभाल लिया. खड्डे के आस-पास खुदाई शुरू कर घंटों बाद हाथी शावक को बाहर निकलने में महत्वपूर्ण भागीदारी निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *