4078145881738806504
14271021545470334915

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशानुसार जिले में अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों का निराकरण एवं आंगनबाड़ी के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए विशेष अभियान चलाया गया है। इसके फलस्वरूप लगभग 50 लोगों को अनुकंपा नियुक्ति मिल चुकी है। साथ ही 206 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं की भर्ती भी हुई है।

 

आज जिला मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शामिल होकर जिला प्रशासन की इस विशेष अभियान की प्रशंसा की। साथ ही लाभान्वित हितग्राहियों ने एक स्वर में थैंक्यू सीएम सर कहकर मुख्यमंत्री साय का आभार जताया। दरअसल कार्यक्रम स्थल में लगाये गये विभागीय स्टॉल के अवलोकन के दौरान मुख्यमंत्री साय अनुकंपा नियुक्ति के हितग्राही एवं नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका से मुलाकात की। सभी ने चहकते हुए मुख्यमंत्री को नई नौकरी के संबंध में जानकारी दी। सभी ने शासन के विशेष पहल से नौकरी मिलने की जानकारी देते हुए खुशी जताई इस पर मुख्यमंत्री साय ने भी सभी लोगों को बधाई देते हुए निष्ठा एवं लगन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की शुभकामनाएं दी।

 

अनुकंपा नियुक्ति पाने वाले अभ्यर्थियों में छुरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पाण्डुका निवासी 18 वर्षीय दीपशिखा सिन्हा भी शामिल है। उन्होने बताया कि उनकी मां दुर्गा सिन्हा प्राथमिक बालक शाला पाण्डुका में सहायक शिक्षा के रूप में पदस्थ थी। 23 मई 2022 को अचानक उनका निधन हो गया। अचानक मां की आकस्मिक निधन से जीवनयापन की बड़ी संकट आ पड़ी। परंतु राज्य सरकार के पहल से मुझे 10 सितंबर 2024 चतुर्थ श्रेणी मे भृत्य के पद पर नियुक्ति प्रदान की है। मेरी पोस्टिंग शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला अतरमरा में दी गई है। अब किसी भी प्रकार की चिंता नहीं है आसानी से जीवनयापन हो रही है। उन्होंने बताया कि सरल प्रशासनिक प्रक्रिया से अनुकंपा नियुक्ति मिल जाने से कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ी। अब शासकीय नौकरी मिल जाने से परिवार के भरण पोषण एवं भविष्य की भी चिंता दूर हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *