4078145881738806504
14271021545470334915
Breaking News Template intro for TV broadcast news show program with 3D breaking news text and badge, against global spinning earth cyber and futuristic style
CG News: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एसईसीएल की कोयला खदान से प्रत्यक्ष तौर पर प्रभावित विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा के केंदई के लोगों की परेशानी कम नहीं हो रही है। चर्मरोग से ग्रामीण परेशान हैं। स्थिति इतनी खराब है कि बच्चे रात में सो नहीं पा रहे हैं। बड़ों को भी बीमारी ने जद में ले लिया है।
इधर, स्वास्थ्य विभाग की ओर से ग्रामीणों को जो दवा दी जा रही है, वह ज्यादा कारगर साबित नहीं हो रही है। उनकी मांग है कि जिला प्रशासन एक टीम का गठन करे, जो गांव पहुंचकर उनकी समस्याओं को जाने फिर काम शुरू करे।
ग्रामीणों ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर अभी तक गांव में किसी चर्मरोग विशेषज्ञ डॉक्टर को नहीं भेेजा गया है। बल्कि एमबीबीएस डॉक्टर और स्टॉफ नर्स से गांव में शिविर लगाकर इलाज कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जो दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही है, उसका अभी असर दिखाई नहीं दे रहा है।
गांव में रहने वाले बाबूलाल पंडो ने बताया कि कोयला खदान ने उनका सबकुछ छीन लिया है। खेतों में गंदा पानी जमा हो गया है। जो खेत सूखे हैं वहां कोयले की कालिख की परत इतनी मोटी है कि उसकी जोताई नहीं हो पाती। पीने के लिए भी प्रबंधन साफ पानी उपलब्ध नहीं कराता है। बीमारी के इलाज के लिए बाबूलाल ने स्वास्थ्य विभाग से विशेषज्ञ डॉक्टर भेजने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *