बेशक शिवसेना की असली कमान और चुनाव चिन्ह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को मिल गई है लेकिन शिवसेना से संबंधित दो बड़ी संपत्तियों को वह चाहकर भी उद्धव ठाकरे से नहीं ले पाएंगे. क्योंकि कानूनी तौर पर इन दोनों पर शिवसेना का नहीं बल्कि ठाकरे परिवार के नियंत्रण वाले ट्रस्टों का कब्जा है. जानते हैं कि ये ट्रस्ट क्या हैं और कौन इसे चलाता है.