Bihar News: आंख में मिर्ची पाउडर झोंककर लूट की वारदात को अंजाम देनेवाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस कांड में पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है जो कोरोना काल में इंजिनियर बना, लेकिन जॉब नहीं लगा. इस बीच पिता के देहांत भी हो गया जिसकी वजह से आर्थिक तंगी में आ गया. इसके बाद वह लूट की घटना को अंजाम देने लगा था. दूसरा आरोपी पॉलिटिकल साइंस का छात्र है.