Kerala COVID-19 Update: केरल में एक बार फिर कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं. स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बताया कि मंगलवार को राज्य में 172 नए केस सामने आए हैं. इस बाद अब एक्टिव केस बढ़कर 1026 हो गए हैं.वहीं 111 मरीजों का इलाज फिर किया जा रहा है. कोविड-19 के मामले बढ़ने के बाद अब सरकार ने सभी राज्यों को अलर्ट जारी कर दिया है.