CM Kejriwal On Rahul Gandhi Disqualified: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और केरल के वायनाड से लोकसभा सांसद राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म होने के बाद सियासत तेज हो गई है. अक्सर कांग्रेस के खिलाफ बोलने वाले दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी इसे हैरानी वाला कदम बताया. उन्होंने कहा, ‘राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त कर दी (BJP) इन लोगों ने. डरते हो आप लोग तो बहुत डरते हो..’ केजरीवाल के इस बयान के बाद अब उनका पिछला बयान भी खूब वायरल हो रहा है जब उन्होंने दागी सांसद विधायकों की फौरन सदस्यता खत्म किए जाने की खुलकर पैरवी की थी.