Kumar Vishwas on RSS and Leftists: उज्जैन विक्रमोत्सव के दूसरे दिन मंगलवार को ‘अपने-अपने राम’ नामक तीन दिवसीय कार्यक्रम में श्रीराम कथा सुनाने सुप्रसिद्ध कवि-लेखक कुमार विश्वास पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने आरएसएस को अनपढ़ और वामपंथियों को कुपढ़ कहा. बड़ी बात यह रही कि जब कुमार विश्वास ने यह सब कहा उस समय उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव, विधायक पारस जैन, सांसद अनिल फिरोजिया और महापौर मुकेश टटवाल भी वहीं मौजूद थे.