छत्तीसगढ़ के सभी ब्लॉक मुख्यालयों में आज किसान सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा. इस कार्यक्रम के तहत साय सरकार के किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी. प्रदेश भर के सैकड़ो किसान कार्यक्रम में शामिल होंगे. वहीं कृषि उन्नत योजना के लाभार्थी व प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया जाएगा.