4078145881738806504
14271021545470334915
ब्रेकिंग न्यूज़
छत्तीसगढ़ बनेगा डेयरी हब! 2047 तक दूध और अंडा उत्पादन में ऐतिहासिक बढ़ोतरी का लक्ष्य धान खरीदी के लिए जरूरी हुआ एग्रीस्टैक पंजीयन! 31 अक्टूबर तक कराएं रजिस्ट्रेशन, वरना नहीं मिलेगा भुगतान मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान: हर स्कूल में होगा Social Audit, तय होंगे शिक्षा के नए मापदंड! जीएसटी 2.0 से मिलेगी बड़ी राहत! अब रोज़मर्रा की चीज़ें होंगी सस्ती – जानिए कितना होगा फायदा NSS अवॉर्ड 2023: कोरबा की लखनी साहू को मिला राष्ट्रपति सम्मान, छत्तीसगढ़ में जश्न का माहौल! छत्तीसगढ़ को मोदी कैबिनेट की बड़ी सौगात! ₹24,634 करोड़ की रेल परियोजनाओं को मंजूरी, गोंदिया–डोंगरगढ़ लाइन से बदल जाएगा विकास का नक्शा!

छत्तीसगढ़ की लड़कियां लड़कों से जरा भी कम नहीं हैं। यहां की लड़कियां भी खुद को साबित कर देशभर में अपना नाम रोशन कर रही हैं। पढ़ाई से लेकर खेलकूद हो ये लड़कियां अपने सपनों को साकार कर मिसाल बन रही हैं। इसी कड़ी में बालोद की बेटी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट नर्सिंग अफसर बनी है। बता दें कि बीते दिनों कोंडागांव की जूडो खिलाड़ी हेमबती को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने पीएम वीर बाल पुरस्कार से सम्मानित किया।

CM साय ने कही ये बात

छत्तीसगढ़ की इस बेटी पर गर्व है। बालोद जिले के ग्राम जमरूवा के किसान परिवार की बेटी वीणा साहू ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट नर्सिंग अफसर बनकर समूचे छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है। आज फोन पर बिटिया वीणा से बात कर उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी और उत्साहवर्धन किया। बेटियां हमारा स्वाभिमान हैं, छत्तीसगढ़ की शान हैं। वीणा की यह उपलब्धि प्रदेश के असंख्य युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत है। बिटिया को पुनः बधाई।

किसान की बेटी ने किया कमाल

वीणा साहू बालोद जिले के जमरूवा गांव के किसान चेतन साहू की बेटी है। वीणा साहू का सपना मिलिट्री में जाने का था, जो उन्होंने अपने लगन और मेहनत से पूरा कर दिखाया। वह अब अंबाला स्थित मिलिट्री हॉस्पिटल में लेफ्टिनेंट के पद पर सेवाएं दे रही हैं। इस हॉस्पिटल में वह ना केवल देश के जवानों बल्कि उनके परिवार को भी एक्सीलेंस मेडिकल फेसिलिटी प्रदान कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *