वुड वर्क में माहिर संदीप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपनी कला का नमूना गीता भेंट दी. पीएम मोदी ने इसको देखने के बाद संदीप के हुनर और कला की जमकर तारीफ की, और उन्हें इसी क्षेत्र में व्यवसाय करने की सलाह दी. प्रधानमंत्री की स्वरोजगार योजना से मदद पाकर संदीप ने अपना फर्नीचर का व्यवसाय शुरू किया. इसके जरिए आज वो कई लोगों को रोजगार दे रहे हैं