केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने करनाह में शारदा देवी मंदिर के पुनर्निर्माण को शारदा सभ्यता और कश्मीर की मूल लिपि शारदा लिपि की खोज में एक महत्वपूर्ण कदम बताया. यह मंदिर नियंत्रण रेखा के करीब किशनगंगा नदी के तट पर बनाया गया है. यह नदी पूर्ववर्ती जम्मू और कश्मीर राज्य को विभाजित करती है, जिसके एक हिस्से पर पाकिस्तान का अवैध कब्जा है.