4078145881738806504
14271021545470334915

ऑनलाइन गेमिंग युवाओं और नाबालिगों को बर्बाद कर रहा है। घर बैठे ज्यादा पैसा कमाने का लालच देने वाले ऑनलाइन गेमिंग के जाल में कई युवा और नाबालिग फंस रहे हैं। इसी के चलते एक युवक ने खुदकुशी कर ली। इसमें वह लाखों रुपए हार गया था। घर का पैसा भी लगा डाला था। इससे इतना तनाव में था कि होटल में जाकर खुदकुशी कर ली।

मृतक रायगढ़ का रहने वाला है और रायपुर के एक होटल में तीन दिन पहले ठहरा था। आजादचौक पुलिस मामले की जांच कर रही है। उल्लखेनीय है कि ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा, गेमिंग, हार-जीत के खेल में कई युवा बर्बाद हो चुके हैं। खुदकुशी भी कर चुके हैं। इसके बावजूद इस पर रोक नहीं लगाया जा रहा है।
पुलिस के मुताबिक, आजाद चौक इलाके के होटल श्री हरदेव में कमरा नंबर 203 में रायगढ़ का देवाशीष ठहरा था। वह 18 मार्च को होटल में आया था। इसके बाद से वह अपने कमरे में ही था। शुक्रवार सुबह कर्मचारियों को संदेह हुआ, दरवाजा खुलवाया गया। भीतर युवक फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक एमआर का काम करता था।
बताया जाता है कि वह ऑनलाइन गेमिंग में वह 7 लाख से अधिक हार गया था। इसमें घर का पैसा भी शामिल था। इससे वह कुछ दिनों से काफी तनाव में था। इसके चलते वह रायपुर आ गया और होटल में कमरा ले लिया। इसके बाद अपना मोबाइल बंद कर दिया।
पुलिस के मुताबिक युवक 18 मार्च को रायपुर पहुंचा था। उसी दिन होटल में कमरा बुक कराया। इसके बाद उसने अपना मोबाइल भी बंद दिया था। दूसरी ओर, युवक रात में अपने घर में नहीं पहुंचा, तो उनके परिजनों ने रायगढ़ के पुसौर थाने में शिकायत की। पुलिस ने गुमशुदा का मामला दर्ज कर लिया। जांच के दौरान उनका अंतिम लोकेशन रायपुर का होटल मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *