Man posing as flight lieutenant arrested: दिल्ली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जो वायु सेना का अधिकारी बता लोगों से ठगी करता था. एक मामले में आरोपी ने खुद को फ्लाइट लेफ्टिनेंट के रूप में पेश कर एक महिला से 12 लाख रुपए ठग लिए थे. पुलिस ने छतरपुर में उसके किराए के आवास पर छापा मारा और वायु सेना की वर्दी (नेम प्लेट, रैंक, बैज, कैप के साथ), एयर पिस्टल गन, विभिन्न टिकटें, IAF लेटर हेड, कॉल लेटर आदि बरामद किए हैं.