UP Congress Committee: हाल ही में रायपुर में हुए कांग्रेस के महाधिवेशन में पार्टी के संगठन में 50 फीसदी पद महिला, युवा, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी और युवाओं के लिए रिजर्व करने का नियम बनाया गया. इसके लिए पार्टी के संविधान में संशोधन किया गया. अब उत्तर प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष और प्रांतीय अध्यक्षों ने इसी फॉर्मूले से नई प्रदेश कार्यकारिणी समिति का गठन किया है. इस नई कमेटी को प्रदेश की प्रभारी और पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी की मंजूरी मिलना बाकी है.