Day Sleeping good or bad: दिन में सोना फायदेमंद नहीं बल्कि नुकसानदेह है. साइंस भी इस बात की पुष्टि करती है कि शाम के बाद अंधेरा होते ही शरीर में मेलेटोनिन नाम का हार्मोन बनता है. यह हार्मोन हमारे नींद के चक्र को नियंत्रित करता है और हमें नींद की ओर धकेलता है. जबकि दिन के उजाले में भले ही व्यक्ति सो रहा है लेकिन यह हार्मोन रात के मुकाबले बहुत कम मात्रा में बनता है.