Honor killing case : जाति व्यवस्था आज भी समाजिक समरसता की की राह में बड़ा रोड़ा बनी हुई है. आज भी जाति के नाम पर लोग एक दूसरे का खून बहाने से बाज नहीं आते. कई बार तो अपने खास को भी इसी आधार पर मौत की नींद सुला देना न्यायसंगत मान लिया जाता है. ऐसा ही एक मामला फरीदाबाद का है जहां एक पिता और चाचा ने मिलकर एक युवती को मार डाला. अब इस मामले में उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई गई है.