देहरादून के नगर परियोजना प्रबंधक विजय नेगी ने बताया कि केंद्र सरकार के द्वारा चलाई जा रही दीनदयाल अंत्योदय योजना का लाभ मध्यम वर्ग को मिला है. जो लोग अपना कारोबार शुरू करना चाहते हैं उन्हें आर्थिक मदद दी जाती है. इस योजना के माध्यम से व्यक्तिगत परियोजना के तहत कोई कारोबार शुरू करने पर दो लाख और समूह उद्यम पर 10 लाख रुपये की रकम पर ब्याज में सब्सिडी दी जाती है