4078145881738806504
14271021545470334915

Prison Love Story Anburaj and Revathi: तमिलनाडु की यह प्रेम गाथा बड़ी दिलचस्प है, क्योंकि यह आम लव स्टोरी नहीं है. यहां प्यार के बीज तब पनपे जब दोनों जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे थे. पत्रों का आदान-प्रदान पड़ोसी राज्य कर्नाटक की दो उच्च-सुरक्षा वाली जेलों के बीच हुआ था, जहां अंबुराज और रेवती जेल की सजा काट रहे थे. अंबुराज ने लगभग 400 प्रेम पत्र लिखे थे. मिलने के तीन साल बाद, 2011 में जब दोनों पैरोल पर थे तब उन्हें अच्छे व्यवहार के आधार पर अस्थायी रिहाई दे दी गई थी. रिहाई के बाद दोनों शादी के बंधन में बंध गए. शादी के बाद यह प्रेमी जोड़ा काजुथपाली में अंबुराज के माता-पिता के साथ रहने लगा. 43 वर्षीय अंबुराज के अब दो बच्चे भी हैं. यह जोड़ा अब किराने की दुकान चलाता है. (सभी फोटो: अंबुराज/अल जज़ीरा)

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *